मध्य प्रदेश

विवेकानंद जयंती पर गाडरवारा में योग व सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित

गाडरवारा।
राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर दिनांक 12 जनवरी 2026 को शासकीय सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास, गाडरवारा में योग एवं सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पतंजलि योग पीठ की तहसील प्रभारी श्रीमती संजू शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान छात्राओं को योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली एवं मानसिक संतुलन बनाए रखने के विषय में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अधीक्षिका श्रीमती रेखा राय, छात्रावास का समस्त स्टाफ एवं छात्राएं सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही पतंजलि योग पीठ की सम्मानित सदस्या श्रीमती शालिनी त्रिपाठी एवं श्रीमती कीर्ति श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने योग अभ्यास में सहभागिता करते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि युवाओं का शारीरिक, मानसिक और आत्मिक विकास ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है, और योग इस दिशा में एक सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!