मध्य प्रदेशराजनीति

यश घनघोरिया बने प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष, बोले – लक्ष्य भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना

मध्यप्रदेश में यश घनघोरिया बने प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष। 3,13,730 वोट से जीत, बोले– भाजपा सरकार को हटाना है लक्ष्य। शिक्षा, रोजगार और युवा सशक्तिकरण पर रहेगा फोकस।

जबलपुर।
मध्यप्रदेश की युवा राजनीति में नया चेहरा उभरकर सामने आया है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के पुत्र यश घनघोरिया को प्रदेश युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष घोषित किया गया है।
ऑनलाइन मतदान में यश ने सबसे अधिक 3,13,730 वोट हासिल करते हुए शानदार जीत दर्ज की, जबकि भोपाल के अभिषेक परमार को 2,38,780 वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे।

इस बार युवा कांग्रेस के चुनाव में प्रदेशभर से 15 लाख से अधिक युवाओं ने सदस्यता ली थी। अप्रैल से जुलाई तक चले अभियान में 14 लाख 74 हजार युवाओं ने सदस्यता शुल्क जमा कर संगठन के प्रति अपना विश्वास जताया।

“लोकतांत्रिक प्रक्रिया से मिली जीत, अब लक्ष्य भाजपा को हटाना” – यश घनघोरिया

मीडिया से बातचीत में यश ने कहा –

“मैं इस चुनाव में पार्टी की लोकतांत्रिक व्यवस्था से जीता हूं। अब हमारा लक्ष्य है भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना और गांधीवादी विचारधारा को हर कोने तक पहुंचाना। मैं एक कार्यकर्ता के रूप में काम करता रहूंगा और पार्टी की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयास करूंगा।”

शिक्षा और रोजगार पर रहेगा फोकस

यश घनघोरिया ने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रदेश के युवाओं को शिक्षा और रोजगार से जोड़ने की होगी।

“हमारा प्रयास रहेगा कि हर युवा के पास रोजगार का अवसर हो और वह समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सके।”

भाजपा पर वैचारिक हमले का आरोप

भाजपा पर निशाना साधते हुए यश ने कहा –

“देशभर में अराजकता का माहौल है। ब्राजील की मॉडल आकर 22 वोट डाल देती है, इससे साफ है कि भाजपा देश के वैचारिक मूल्यों को किस दिशा में ले जा रही है।”

“यह जीत मेरे साथियों की है”

यश ने कहा कि यह जीत उनकी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उन सभी युवाओं की है जिन्होंने उन पर भरोसा जताया और कांग्रेस की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाया।

“मैं अपने सभी सहयोगियों और मतदाताओं का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी।”

 

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!