ताजा खबरेंमध्य प्रदेश

नेशनल हाईवे पर मौत का कहर: ब्रिज से गिरा हाइवा, कार पिचकी; 2 की मौके पर मौत, कई गंभीर

जबलपुर-भोपाल NH-45 पर बड़ा हादसा, ब्रिज से सर्विस रोड पर कार पर गिरा हाइवा, 2 की मौके पर मौत, 5-6 गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी।

जबलपुर।
जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे (NH-45) पर मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। शहपुरा थाना क्षेत्र में ब्रिज के नीचे सर्विस रोड से गुजर रही एक कार पर अचानक ऊपर से हाइवा गिर पड़ा, जिससे मौके पर ही कार सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। दुर्घटना के दौरान हाइवा के नीचे एक बाइक भी दब गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन, अस्पताल में जिंदगी-मौत की जंग

घटना की सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस और स्थानीय रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हाइवा गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर लापरवाही या तकनीकी खामी की आशंका जताई जा रही है।

यह हादसा एक बार फिर नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करता है

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!