गाडरवारा में पिरामिड ध्यान शिविर संपन्न, महिलाओं ने सीखी तनाव मुक्त जीवन की कला

गाडरवारा। अग्रवाल महिला मंडल गाडरवारा के तत्वाधान में पांच दिवसीय पिरामिड ध्यान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर में 4 अप्रैल 2026 से 8 अप्रैल 2026 तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर की संचालक ने प्रतिभागियों को पिरामिड ध्यान की विधि विस्तार से समझाई। उन्होंने बताया कि पिरामिड ध्यान न केवल मानसिक शांति प्रदान करता है, बल्कि तनाव और चिंता को कम करने में भी बेहद प्रभावी है। साथ ही यह शरीर की ऊर्जा को संतुलित कर सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है।
शिविर के दौरान महिलाओं ने नियमित रूप से ध्यान अभ्यास कर आत्मिक शांति और एकाग्रता का अनुभव किया। प्रतिभागियों ने इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया।
इस आयोजन को सफल बनाने में अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष , उपाध्यक्ष , अनुराधा खजांची, सचिव साधना अग्रवाल, सहसचिव प्रीति अग्रवाल, रचना अग्रवाल, संपदा अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष श्वेता अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आध्यात्मिक और स्वास्थ्यवर्धक शिविर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।







