क्राइमराजस्थान

बीजेपी नेता पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, महिला ने कहा — “चाकू की नोक पर बनाया अश्लील वीडियो”

बाड़मेर (राजस्थान)।राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गुड़ामालानी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पर चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का आरोप — वीडियो वायरल कर दी धमकी

महिला ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 18 सितंबर 2025 को जब उसके पति और बेटा घर पर नहीं थे, तब दोपहर करीब 2 बजे वह खेत जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान आरोपी बीजेपी नेता झाड़ियों में छिपा मिला और उसने चाकू की नोक पर महिला को धमकाते हुए दुष्कर्म किया।
घटना के दौरान आरोपी ने अपने साथी से पूरी वारदात का वीडियो बनवाया और कहा कि यदि उसने किसी को बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

“ऊपर तक पहुंच है, कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता”

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए धमकाता था कि उसकी “ऊपर तक पहुंच” है, इसलिए कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
डर और सामाजिक बदनामी के कारण महिला ने पहले यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन जब वीडियो वायरल हुआ तो उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

गुड़ामालानी थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर बलात्कार और ब्लैकमेलिंग सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण करवाकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!