क्राइममध्य प्रदेश

APK फाइल से WhatsApp हैक: शादी के कार्ड के बहाने नया ऑनलाइन फ्रॉड, करेली में मामला सामने

करेली में शादी के कार्ड के नाम पर भेजी गई APK फाइल से WhatsApp हैक होने का मामला सामने आया। जानें कैसे काम करता है यह नया साइबर फ्रॉड और कैसे रहें सुरक्षित।

संवाददाता पूजा मालवीय

करेली। मोबाइल और WhatsApp यूज़र्स को निशाना बनाकर साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है। शादी के कार्ड के नाम पर भेजी जा रही APK फाइल खोलते ही मोबाइल हैक होने के मामले सामने आ रहे हैं।

पीड़ित पंकज गुप्ता ने बताया कि उनके WhatsApp पर शादी का डिजिटल कार्ड बताकर एक APK फाइल भेजी गई। जैसे ही उन्होंने फाइल ओपन की, मोबाइल अपने आप ऑन-ऑफ होने लगा और कुछ ही देर में उनका WhatsApp अकाउंट हैक हो गया।

पीड़ित ने लोगों से अपील की है कि उनके नाम से यदि किसी को WhatsApp पर कोई मैसेज या पैसे/जानकारी की मांग आए तो उस पर भरोसा न करें और कोई भी निजी जानकारी साझा न करें।

APK फ्रॉड

कैसे काम करता है यह फ्रॉड?

साइबर ठग APK फाइल के जरिए मोबाइल में मैलवेयर इंस्टॉल कर लेते हैं। इससे—

  • मोबाइल का कंट्रोल ठगों के हाथ में चला जाता है
  • WhatsApp, बैंकिंग ऐप और सोशल मीडिया अकाउंट्स का एक्सेस मिल सकता है
  • OTP और निजी डेटा चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है

क्या करें, कैसे बचें?

WhatsApp पर आई किसी भी APK फाइल को डाउनलोड या ओपन न करें

अनजान नंबर से आए लिंक या फाइल से सावधान रहें
मोबाइल में कोई संदिग्ध ऐप दिखे तो तुरंत हटाएं

WhatsApp की Two-Step Verification ऑन रखें

जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत शिकायत करें

www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!