सीएम मोहन यादव की घोषणा से नर्मदापुरम लोकसभा क्षेत्र में खुशी की लहर
सांसद दर्शन सिंह चौधरी की मांग पर बहुप्रतीक्षित फोरलेन सड़क को मिली हरी झंडी

नर्मदापुरम। शुक्रवार का दिन नर्मदापुरम लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए ऐतिहासिक और यादगार बन गया, जब प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से बहुप्रतीक्षित फोरलेन सड़क निर्माण की घोषणा कर दी। जैसे ही मुख्यमंत्री ने सांसद दर्शन सिंह चौधरी की मांग को स्वीकार करते हुए नर्मदापुरम से बनखेड़ी फोरलेन सड़क को मंजूरी देने की बात कही, वैसे ही उपस्थित जनता जनार्दन की तालियों की गूंज से पूरा पंडाल गूंज उठा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नर्मदापुरम जिले के माखननगर विकासखंड के प्रवास पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता से संवाद करते हुए विकास की सौगातों की झड़ी लगा दी। इसी क्रम में सांसद दर्शन सिंह चौधरी की लंबे समय से की जा रही मांग पर चार लेन सड़क निर्माण की घोषणा ने लोगों के चेहरे पर खुशी ला दी।
सांसद दर्शन सिंह चौधरी के सतत प्रयासों का परिणाम
गौरतलब है कि जनता के आशीर्वाद से पहली बार लोकसभा पहुंचे लोकप्रिय, कर्मठ और संघर्षशील सांसद दर्शन सिंह चौधरी लगातार क्षेत्रीय विकास के मुद्दों को संसद के पटल पर मजबूती से उठाते रहे हैं।
नर्मदापुरम से हरदा, नर्मदापुरम–बनखेड़ी, गाडरवारा और करेली मार्ग को चौड़ा करने की मांग वे कई बार कर चुके हैं। उन्हीं निरंतर प्रयासों, दूरदृष्टि और सशक्त पैरवी का परिणाम है कि मुख्यमंत्री ने स्वयं मंच से सांसद की मांग को स्वीकार करते हुए फोरलेन सड़क निर्माण की घोषणा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से सांसद दर्शन सिंह चौधरी से सहमति लेते हुए स्पष्ट किया कि नर्मदापुरम से बनखेड़ी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिससे वर्षों से प्रतीक्षारत जनता की मांग पूरी होगी।
रोजगार, सुरक्षा और विकास को मिलेगी नई गति
यह फोरलेन सड़क परियोजना न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि
- सड़क दुर्घटनाओं में कमी
- व्यापार और उद्योग को बढ़ावा
- युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर
- संपूर्ण क्षेत्रीय विकास
जैसे अनेक लाभ लेकर आएगी।
वर्षों से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग कर रही जनता के लिए यह घोषणा किसी सपने के साकार होने से कम नहीं है।
जनता ने जताया आभार
क्षेत्र की जनता ने इस ऐतिहासिक घोषणा के लिए सांसद दर्शन सिंह चौधरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि यह सड़क नर्मदापुरम लोकसभा क्षेत्र को विकास के नए पथ पर अग्रसर करेगी।







