Vikramaditya Vedic Clock: दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का लोकार्पण, मोबाइल ऐप में भी मिलेगा 7000 साल का पंचांग

Vikramaditya Vedic Clock: भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सीएम हाउस के मुख्य गेट पर सोमवार, 1 सितम्बर 2025 को दुनिया की पहली Vikramaditya Vedic Clock का लोकार्पण किया गया। और इस अनूठी घड़ी का मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है, और जिसमें 189 भाषाओं में मुहूर्त देखे जा सकेंगे और 7000 साल पुराना पंचांग भी उपलब्ध रहेगा।
उज्जैन में भी लग चुकी है Vikramaditya Vedic Clock
इस घड़ी के निर्माता आरोह श्रीवास्तव पेशे से इंजीनियर हैं। उन्होंने ही ऐसी ही एक वैदिक घड़ी उज्जैन में बनाई थी, जिसका लोकार्पण 29 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। भोपाल में हुए आज के इस समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सांसद आलोक शर्मा, मंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा और मेयर मालती राय सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
ऐप की खासियत
- ऐप में 3179 विक्रम पूर्व से लेकर महाभारतकाल और वर्तमान तक की जानकारी उपलब्ध।
- धार्मिक कार्यों, साधना और व्रत के लिए 30 शुभ मुहूर्त और अलार्म की सुविधा।
- पंचांग, तिथि, नक्षत्र, योग, करण, वार, मास, व्रत और त्योहार की सटीक जानकारी।
- मौसम संबंधी अपडेट: तापमान, हवा की गति और आर्द्रता।
- सूर्योदय और सूर्यास्त की गणना के आधार पर हर दिन 30 मुहूर्तों की जानकारी।
- हर मुहूर्त का धार्मिक नाम और महत्व भी दर्ज।
अगले 5800 सालों का पंचांग
इस वैदिक घड़ी और ऐप में आगामी 5800 वर्षों का विक्रम संवत पंचांग उपलब्ध है। इसमें तिथि, नक्षत्र, योग, करण, वार, मास, व्रत और त्योहार की विस्तृत जानकारी मिलेगी। साथ ही 30 मुहूर्तों को देवताओं के अनुसार शुभ-अशुभ का वर्गीकरण दिया गया है।
भारतीय समय बनाम मानक समय
गौरतलब है कि आज हम IST (Indian Standard Time) का पालन करते हैं, जो ग्रीनविच मीन टाइम (GMT+5.30) से 5 घंटे 30 मिनट आगे है। ब्रिटिश शासन काल में भारत में दो अलग-अलग समय क्षेत्र (कोलकाता और मुंबई) प्रचलित थे, लेकिन बाद में पूरे देश के लिए एक मानक समय अपनाया गया।