युवा दिवस सप्ताह के अंतर्गत महाविद्यालय में हुए विभिन्न आयोजन एवं पुरस्कार वितरण

गाडरवारा । स्थानीय महाराणा प्रताप शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाडरवारा में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों के परिपालन में रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉक्टर दर्शन सिंह किरार द्वारा युवा दिवस सप्ताह के अंतर्गत महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया एवं सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण प्रभारी प्राचार्य डां. जवाहरलाल शुक्ला के द्वारा प्रमाण पत्र, पेन, डायरी आदि सामग्री पुरस्कार के रूप में वितरित की गयी l प्रतियोगिताएं जैसे- पोस्टर निर्माण, बाद विवाद प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, स्वच्छ जागरूकता अभियान के अंतर्गत पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता,नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक, वृद्ध जनों की सेवा का संकल्प आदि अनेक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी एवं रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ. दर्शन सिंह किरार के द्वारा किया गया कार्यक्रम में डॉ. टीकाराम,डॉ कमलेश डेहरिया, डॉ. सोनिका सहाय, तथा राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महाविद्यालीन विद्यार्थी प्रिया दुबे,अनीता चौधरी, प्रतिभा राजपूत पूजा वर्मा श्रद्धा चमार, संजीव केवट, आकाश धानक, , आकाश मिर्धा,सुरेंद्र सिंह अहिरवार, यशोदा खंगार आदि,विनीता कुर्मी, नेहा यादव, पुष्पा कुशवाहा, कविता गौड़, शिवानी कहार, आकाश केवट, नंदिनी केवट, विशाखा साहू,पूजा कौरव, सरस्वती कहार,, शिवानी वर्मा,रिंकी गोड़, लोकेश लोधी, बृजपाल, सुरेंद्र, लक्ष्मी चौधरी आदि अनेक छात्र छात्रों की उपस्थिति रही l







