वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई: अंजू गुप्ता बनीं इटारसी तहसील अध्यक्ष
वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश महिला इकाई में अंजू गुप्ता को इटारसी तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं।

संवाददाता सनी लालवानी
इटारसी।
वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश महिला इकाई में संगठनात्मक विस्तार के तहत श्रीमती अंजू गुप्ता को इटारसी तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति नर्मदापुरम जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल की अनुशंसा पर की गई।
प्रदेश नेतृत्व की सहमति से हुई नियुक्ति
जानकारी के अनुसार, संभाग अध्यक्ष श्रीमती नीरजा फौजदार एवं जिला प्रभारी श्रीमती राजश्री राठी की सहमति से प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति जैन द्वारा श्रीमती अंजू गुप्ता की नियुक्ति की गई।
सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी रही हैं अंजू गुप्ता
नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष अंजू गुप्ता लंबे समय से विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी हुई हैं और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रीमती अंजू गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और आशा व्यक्त की है कि वे संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाजहित में प्रभावी कार्य करेंगी।







