क्राइममध्य प्रदेश

जबलपुर में बवाल, जैन समाज पर अभद्र टिप्पणी के बाद हिंसा, होटल घेराव और लाठीचार्ज

जबलपुर के बड़कुल होटल में जैन समाज पर अभद्र टिप्पणी के बाद बवाल मच गया। होटल घेराव, पुलिस लाठीचार्ज, कई घायल, दो आरोपी गिरफ्तार। पढ़ें पूरी खबर।

जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ा फुहारा–कमानिया गेट इलाके में शुक्रवार देर रात बड़कुल होटल में जैन समाज के लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और मारपीट की घटना से शहर में भारी तनाव फैल गया। हालात बेकाबू होने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने जैन समाज के सदस्य राजकुमार जैन की शिकायत पर अतुल पटेल, रोहित राजपूत और सचिन शुक्ला के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामूली विवाद से भड़की हिंसा

एफआईआर के अनुसार विवाद की शुरुआत बड़कुल स्वीट्स में मामूली कहासुनी से हुई। आरोप है कि होटल मैनेजर रोहित राजपूत ने गाली-गलौज करते हुए समाज विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया और बाद में अपने साथियों को बुलाकर बेसबॉल बैट व अन्य हथियारों से हमला कराया।

देर रात सड़क पर उतरा जैन समाज

घटना की सूचना मिलते ही जैन समाज के सैकड़ों लोग देर रात सड़कों पर उतर आए और आरोपियों को सौंपने की मांग को लेकर होटल का घेराव कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।

8 से 10 थानों का बल तैनात, लाठीचार्ज

रात करीब 12 बजे प्रशासन ने 8 से 10 थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया। भीड़ द्वारा होटल में घुसने की कोशिश और पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज किया गया।
इस दौरान सब-इंस्पेक्टर अनिल गौर सहित कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए। लाठीचार्ज में जैन समाज के 7 से अधिक युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

एसपी ने दिए जांच के निर्देश

शनिवार शाम जैन समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की। एसपी ने पूरे घटनाक्रम और लाठीचार्ज की जांच के निर्देश दिए हैं।

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!