मध्य प्रदेशराजनीति

नरसिंहपुर में संगठन सृजन अभियान के तहत महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया शुरू, पर्यवेक्षक लक्ष्मी वाघारे पहुँचीं कांग्रेस कार्यालय

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत महिला कांग्रेस में नई ऊर्जा, पर्यवेक्षक ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से की रायशुमारी

नरसिंहपुर।अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चल रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इसी क्रम में नरसिंहपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिले की महिला कांग्रेस पर्यवेक्षक श्रीमती लक्ष्मी वाघारे का आगमन हुआ।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल सहित महिला कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्य एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं से हुई चर्चा, रायशुमारी की प्रक्रिया शुरू

पर्यवेक्षक श्रीमती वाघारे ने महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी की प्रक्रिया प्रारंभ की।
उन्होंने महिला कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से संवाद कर संगठन की मजबूती पर चर्चा की।

“कांग्रेस विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना हमारा संकल्प” — लक्ष्मी वाघारे

श्रीमती लक्ष्मी वाघारे ने कहा कि “कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के विचार, नीतियों व भविष्य की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए संकल्पित है।”
उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस समाज में महिला सशक्तिकरण की रीढ़ है, और नरसिंहपुर में संगठन सृजन अभियान से नए नेतृत्व को आगे आने का अवसर मिलेगा।

https://fktr.in/5v55Kxk

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!