डाक जीवन बीमा जागरूकता अभियान के तहत उप डाकघर गाडरवारा में अभिकर्ताओं की बैठक संपन्न
डाक जीवन बीमा जागरूकता अभियान के तहत उप डाकघर गाडरवारा में अभिकर्ताओं की बैठक आयोजित, अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी देकर अधिक ग्राहकों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

गाडरवारा।
भारतीय डाक विभाग द्वारा 09 फरवरी 2026 तक चलाए जा रहे विशेष डाक जीवन बीमा जागरूकता अभियान के अंतर्गत 03 फरवरी 2026 को उप डाकघर गाडरवारा में अभिकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक का उद्देश्य डाक जीवन बीमा योजनाओं की विस्तृत जानकारी अभिकर्ताओं को देना तथा उन्हें अधिक से अधिक ग्राहकों तक इन योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर डाक जीवन बीमा की विशेषताएं, लाभ, प्रीमियम संरचना एवं आम नागरिकों के लिए इसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई।
डाक विभाग के अधिकारियों ने दी जानकारी
डाक विभाग की ओर से
श्री दिनेश पटेल, श्री मुकेश उपाध्याय, श्री कपिल पटवा एवं श्री सन्नू लाल ठाकुर ने अभिकर्ताओं को डाक जीवन बीमा योजनाओं की जानकारी दी और अभियान को सफल बनाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बड़ी संख्या में अभिकर्ता रहे उपस्थित
बैठक में अभिकर्ताओं में
श्री सुरेश दुबे, श्री नटवर अग्रवाल, श्री सुनील दुबे, श्री राजेश गुप्ता, श्री एन.पी. पवार, के.के. बहरे, लख्मी जैन, अजय तोमर, संदीप विश्नोई, सुधीर चांडक, राजेन्द्र सेन, रीतेश अग्रवाल, रामरतन यादव, सुशील श्रीवास्तव, विवेक दुबे सहित अन्य अभिकर्ता उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने अभिकर्ताओं से अपेक्षा की कि वे इस अभियान के दौरान आम जनता को डाक जीवन बीमा की सरल, सुरक्षित एवं विश्वसनीय योजनाओं से जोड़कर सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करें।







