धर्ममध्य प्रदेश

गाडरवारा से उमराह यात्री 16 फरवरी को गरीब रथ से होंगे रवाना

गाडरवारा। स्थानीय जगदीश वार्ड निवासी सत्तार खान के पिता जरदार खान एवं उनकी माता मुमताज बी पवित्र रमजान माह में उमराह यात्रा के लिए 16 फरवरी को गरीब रथ एक्सप्रेस से रवाना होंगे।

परिजनों के अनुसार, वे अपने निवास से शाम के समय रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां से गरीब रथ एक्सप्रेस द्वारा मुंबई पहुंचकर हवाई मार्ग से मक्का और मदीना के लिए प्रस्थान करेंगे।

उमराह यात्रा इस्लाम धर्म में एक पवित्र इबादत मानी जाती है। समाज के लोगों का मानना है कि यह यात्रा हर किसी के नसीब में नहीं होती और इसे विशेष सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

मुस्लिम समाज द्वारा उमराह यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं का रेलवे स्टेशन तक गर्मजोशी से स्वागत करते हुए विदाई दी जाएगी। समाज के लोगों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर यात्रियों का स्वागत करने की अपील की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!