मध्य प्रदेश

दानवीर चौधरी राघव सिंह मिश्र जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय समर सत्ता स्मारक करेली में समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

संवाददाता पूजा मालवीय

करेली।
दानवीर चौधरी राघव सिंह मिश्र जी की जयंती के पावन अवसर पर विगत वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुरूप राष्ट्रीय समर सत्ता स्मारक, एनएच-44 बायपास फोरलेन, करेली में एक गरिमामय एवं श्रद्धापूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा, राष्ट्रभक्ति और मानवीय मूल्यों को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया गया।

गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामय उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद, लोकतंत्र सेनानी एवं अध्यक्ष श्री कैलाश सोनी उपस्थित रहे।
विशेष अतिथि के रूप में तेंदूखेड़ा विधायक माननीय श्री विश्वनाथ पटेल, श्री आदित्य मोहन पटेल सहित अनेक समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मंचासीन रहे।

पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत दानवीर चौधरी राघव सिंह मिश्र जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

समाजसेवा व दानशीलता के प्रतीक थे चौधरी राघव सिंह मिश्र

वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि चौधरी राघव सिंह मिश्र जी का संपूर्ण जीवन समाजसेवा, त्याग, दानशीलता और राष्ट्रहित को समर्पित रहा। उन्होंने सदैव गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग की सेवा को प्राथमिकता दी।
वक्ताओं ने उन्हें सामाजिक समरसता, सद्भाव और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया तथा कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग, युवा एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में चौधरी राघव सिंह मिश्र जी के आदर्शों को आत्मसात करने एवं सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण वातावरण में राष्ट्र एवं समाज की उन्नति की कामना के साथ किया गया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!