मध्य प्रदेशराजनीति

अटल बिहारी वाजपेयी जयंती: गाडरवारा में देश की अखंडता के लिए हवन, 101 दीप जलाकर दी गई श्रद्धांजलि

Atal Jayanti 2025: गाडरवारा में अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर देश की अखंडता के लिए हवन, 101 दीप जलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।

गाडरवारा Atal Jayanti 2025

भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती गाडरवारा नगर के सभी बूथ केंद्रों पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए विशेष हवन एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मोलासरिया भवन में आयोजित हुआ मुख्य जयंती कार्यक्रम

शास्त्री वार्ड स्थित मोलासरिया भवन में आयोजित जयंती कार्यक्रम में
मंडल अध्यक्ष श्री चन्द्रकांत शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप राव, हंसराज मालपानी, अशोक मोलासरिया, पार्षद शुभम राजपूत सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने जनसंघ और भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए त्याग, समर्पण और संघर्ष का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया

कार्यकर्ताओं से संगठन को जनाभिमुखी बनाने का आह्वान

वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अटल जी के विचारों से प्रेरणा लेते हुए संगठन को जनाभिमुखी बनाएं और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित में कार्य करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

देश की एकता और अखंडता के लिए हुआ हवन

जयंती के अवसर पर राष्ट्र की समृद्धि, एकता और अखंडता के लिए विशेष हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हवन में “इं राष्ट्र देवाय नमः” मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गईं, जिसमें उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

अटल कॉम्प्लेक्स में 101 दीप जलाकर दी गई श्रद्धांजलि

इसके अतिरिक्त अटल कॉम्प्लेक्स, कामथ वार्ड में संध्या समय मंडल अध्यक्ष श्री चन्द्रकांत शर्मा के नेतृत्व में 101 दीप प्रज्वलित कर अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बूथ स्तर तक मनाई गई अटल जयंती

भाजपा संगठन के निर्देशानुसार नगर के सभी बूथ स्तरों पर अटल बिहारी वाजपेयी जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर शैलेन्द्र शर्मा, वैभव जैन, मधुर मोलासरिया, गोविन्द देवकिशन सोनी, मुकेश सोनी, राधेश्याम सराठे, हेमन्त श्रीवास्तव, लकी सोनी, राजेश सराठे, जितेन्द्र कोरी, प्रिंस श्रीवास, राहुल सराठे, सोनू चौकसे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!