मध्य प्रदेश

अशोक नीखरा और ऋषि राज चौहान को दी श्रद्धांजलि, मरीजों को खिचड़ी वितरण

गाडरवारा। कांग्रेस नेता स्वर्गीय अशोक नीखरा एवं ऋषि राज चौहान की पुण्यतिथि पर नगर के कांग्रेस नेताओं ने अशोक चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शासकीय चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को खिचड़ी वितरित कर सेवा कार्य भी किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दोनों नेताओं के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। वरिष्ठ कांग्रेसी एच.वी. रफीक द्वारा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्व. अशोक नीखरा और स्व. ऋषि राज चौहान के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि दोनों नेताओं ने समाज सेवा और जनसंपर्क के माध्यम से नगर एवं जिले में अपनी अलग पहचान बनाई थी।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनीता रवि शेखर जायसवाल सहित अनेक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए दोनों नेताओं को याद किया।

ज्ञात हो कि 14 फरवरी 1994 को दमोह से युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा से लौटते समय सड़क दुर्घटना में अशोक नीखरा और ऋषि राज चौहान का निधन हो गया था।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, युवा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन युवा नेता अवधेश रुसिया ने किया, जबकि शिवकुमार नीखरा ने आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!