मध्य प्रदेश

आदिवासी समाज ने न्याय के लिए सौंपा ज्ञापन, माखननगर थाना प्रभारी पर पक्षपात का आरोप

आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो चक्का जाम की चेतावनी

संवाददाता सनी लालवानी

नर्मदापुरम। आज समस्त आदिवासी समाज संगठन नर्मदापुरम द्वारा माखननगर ब्लॉक के ग्राम बगलोन और मानागांव के आदिवासी एवं अनुसूचित जाति परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम को ज्ञापन सौंपा गया।

आदिवासी समाज ने ज्ञापन में बताया कि ग्राम बगलोन के आदिवासी परिवार पर जानलेवा हमला और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है, लेकिन मुख्य आरोपी अब तक गिरफ्तारी से बाहर है। समाज ने मांग की कि आरोपी पर कठोर धाराएँ लगाई जाएं और जल्द गिरफ्तारी की जाए।

थाना प्रभारी पर पक्षपात का आरोप

संगठन ने आरोप लगाया कि माखननगर थाना प्रभारी आरोपियों को संरक्षण दे रहे हैं और निष्पक्ष जांच नहीं हो रही। ज्ञापन में थाना प्रभारी का स्थानांतरण कर किसी वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराए जाने की मांग की गई है।

आदिवासी परिवार पर बने काउंटर केस को हटाने की मांग

समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि पीड़ित आदिवासी परिवार पर काउंटर केस दर्ज किया गया है, जिसे जल्द हटाने की आवश्यकता है। उनका कहना है कि इस कार्रवाई से पीड़ितों पर दबाव बनाया जा रहा है।

15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो चक्का जाम

आदिवासी समाज संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं होती, तो समस्त आदिवासी समाज चक्का जाम आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

संगठन का बयान

संगठन के सदस्यों ने कहा कि यह मामला केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समाज के सम्मान और न्याय का प्रश्न है। प्रशासन से मांग की गई है कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!