मध्य प्रदेशराजनीति

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह का नरसिंहपुर-गाडरवारा दौरा 16 जनवरी को

मध्यप्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह 16 जनवरी 2026 को नरसिंहपुर और गाडरवारा के दौरे पर रहेंगे। Exhibition ‘स्वयं’ सहित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल।

नरसिंहपुर/गाडरवारा। मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय श्री उदय प्रताप सिंह का शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को नरसिंहपुर एवं गाडरवारा क्षेत्र का दौरा प्रस्तावित है। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान मंत्री श्री सिंह विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह दोपहर 12:30 बजे भोपाल से नरसिंहपुर के जनपद मैदान पहुंचेंगे, जहां वे आयोजित “Exhibition – स्वयं” कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे वे नरसिंहपुर में श्री चंद्रशेखर साहू के निवास पर सौजन्य भेंट करेंगे।

मंत्री श्री सिंह दोपहर 1:20 बजे नरसिंहपुर से गाडरवारा के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2:20 बजे गाडरवारा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!