मध्य प्रदेशराजनीति
परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह का साईखेड़ा और आसपास के ग्रामों का दौरा, करेंगे वृक्षारोपण और कार्यकर्ता बैठक
मध्य प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह 8 नवंबर को साईखेड़ा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे जनसंपर्क, वृक्षारोपण और बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे।

साईखेड़ा / नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश सरकार के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह 8 नवंबर 2025 (शनिवार) को साईखेड़ा और आसपास के ग्रामीण अंचलों के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी मंत्री कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम सूची में दी गई है।
दौरे के दौरान मंत्री श्री सिंह विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क, सौजन्य भेंट, वृक्षारोपण और पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।
दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है:
- 13:00 बजे – ग्राम बांसखेड़ा में श्री मकरंद सिंह / श्री रामनाथ पटेल के निवास पर भेंट।
- 13:30 बजे – ग्राम उड़नी पिपरिया में वरिष्ठ नेता श्री अजमेर सिंह से सौजन्य मुलाकात।
- 14:00 बजे – ग्राम पीपरपानी में श्री अर्जुन सिंह के निवास पर आगमन।
- 14:30 बजे – ग्राम अनघोरी में श्री अजब सिंह के निवास पर भेंट।
- 15:00 बजे – ग्राम अनघोरी के खेरापति दरबार में वृक्षारोपण कार्यक्रम।
- 15:30 बजे – ग्राम बंधा में श्री साहब सिंह लोधी के निवास पर भेंट।
- 16:00 बजे – आर.सी. मैरिज गार्डन, साईखेड़ा में मतदाता सूची विशेष गहन परीक्षण (SIR) को लेकर बूथ लेवल कार्यकर्ता बैठक।
- 17:30 बजे – नगर चीचली में श्रीमती माया ताम्रकार के निवास पर आगमन।
- 18:00 बजे – ग्राम छैना कछार बी में सरपंच श्री सतीश कौरव के निवास पर भेंट।
मंत्री श्री सिंह का यह दौरा क्षेत्रीय विकास, संगठन सशक्तिकरण और जनसंपर्क की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।







