मध्य प्रदेशराजनीति

परिवहन एवं स्कूल शिक्षामंत्री उदय प्रताप सिंह 7 नवंबर को करेंगे गाडरवारा दौरा, जानिए पूरा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षामंत्री श्री उदय प्रताप सिंह 7 नवंबर को नर्मदापुरम, सालीचौका और गाडरवारा का दौरा करेंगे। यहां जानें मंत्रीजी का पूरा शेड्यूल।

गाडरवारा। मध्यप्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षामंत्री श्री उदय प्रताप सिंह 7 नवंबर 2025, शुक्रवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम में नर्मदापुरम, सालीचौका और गाडरवारा में कई महत्वपूर्ण बैठकें और आयोजन शामिल हैं।

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह का 7 नवंबर का दौरा कार्यक्रम

समयकार्यक्रम का विवरणस्थान
08:00 बजेभोपाल से नर्मदापुरम के लिए प्रस्थान
09:15 बजेनर्मदापुरम आगमन
09:30 बजेराष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिताकलेक्ट्रेट कार्यालय, नर्मदापुरम
10:45 बजे“वंदे मातरम” का सामूहिक गानसेठानी घाट, नर्मदापुरम
11:30–12:00 बजेविश्रामआरक्षित विश्राम गृह, नर्मदापुरम
12:00 बजेसालीचौका के लिए प्रस्थान
15:00 बजेसालीचौका आगमन एवं मण्डल बैठक में सहभागितासालीचौका
15:45 बजेसालीचौका से गाडरवारा के लिए प्रस्थान
16:00 बजेगाडरवारा आगमन एवं जिला प्रशासन के साथ राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की समीक्षा बैठकरेस्ट हाउस, गाडरवारा
17:00 बजेविश्राम / आरक्षित कार्यक्रम

दौरे का उद्देश्य

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह का यह दौरा न केवल “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के कार्यक्रम में भागीदारी के लिए है, बल्कि सालीचौका और गाडरवारा में संगठनात्मक और प्रशासनिक स्तर पर बैठकें आयोजित कर क्षेत्रीय विकास की समीक्षा करने के लिए भी है।

https://fktr.in/7VwEn69

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!