ताजा खबरेंमध्य प्रदेश

सालीचौका–आमढाना मार्ग पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर

संवाददाता अवधेश चौकसे

सालीचौका/गाडरवारा। बीती रात सालीचौका–सांव‍री आमढाना मार्ग पर ग्राम आडेगांव कला के तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा आमढाना–सांव‍री की सीमेंट सड़क पर हुआ, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय दीपक (पिता गजन) की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वहीं उसके साथी 22 वर्षीय गोविंद (पिता मेहरबान) को प्राथमिक उपचार के बाद सालीचौका–गाडरवारा से जिला अस्पताल नरसिंहपुर रेफर किया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार गोविंद की हालत गंभीर है और वह बेहोशी की अवस्था में बताया जा रहा है।

इसी दुर्घटना में 20 वर्षीय राजेंद्र (पिता निरपत) भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे पहले सालीचौका से गाडरवारा ले जाया गया, तत्पश्चात बेहतर उपचार के लिए नरसिंहपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया।

पुलिस प्रशासन ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। गाडरवारा एवं सालीचौका पुलिस संयुक्त रूप से जांच में जुटी हुई है।

पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

👉 प्रशासन से स्थानीय लोगों ने सड़क पर रात्रि गश्त बढ़ाने और दुर्घटना स्थल पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!