मध्य प्रदेश

गाडरवारा में दर्दनाक हादसा: आमने-सामने की भिड़ंत में एक की हालत गंभीर

गाडरवारा–करेली स्टेट हाईवे पर शक्ति शुगर मिल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल, एक की हालत गंभीर, सड़क बदहाली पर उठे सवाल।

गाडरवारा।
गाडरवारा–करेली स्टेट हाईवे पर शनिवार को एक बार फिर तेज रफ्तार और बदहाल सड़क व्यवस्था ने खून से सड़क लाल कर दी। शक्ति शुगर मिल कौड़ियां के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार काफी दूर जा गिरे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

तेज रफ्तार और बदहाल सड़क बनी हादसे की वजह

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिलें

  • MP09-XG 6392
  • MP51-M 3523

तेज गति में थीं। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार, लापरवाही और सड़क किनारे सोल्डर का अभाव हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।

डायल 112 ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही थाना गाडरवारा की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार देकर शासकीय सिविल अस्पताल गाडरवारा भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार तीनों का इलाज जारी है, जबकि एक घायल को गंभीर हालत में निगरानी में रखा गया है

मौके पर
यातायात सूबेदार नोवेंद्र सिंह,
आरक्षक शिवम पटेल, दीपक राजपूत, मौसम राय, विश्वजीत सिंह,
डायल 112 पायलट वीरेंद्र जाटव
तथा ग्राम कोटवार सुरेंद्र कुमार मेहरा मौजूद रहे। पुलिस ने यातायात बहाल कर जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन पर उठे सवाल

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यह मार्ग पहले भी कई हादसों का गवाह बन चुका है, लेकिन न तो गति नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम हैं और न ही सड़क के किनारे साइड शोल्डर विकसित किए गए हैं
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि

  • स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं
  • सड़क की मरम्मत कराई जाए
  • साइड शोल्डर और संकेतक लगाए जाएं

ताकि निर्दोष लोगों की जान यूं सड़क पर न जाए।

सवाल वही—कब जागेगा जिम्मेदार तंत्र?

हर हादसे के बाद जांच और आश्वासन, लेकिन जमीनी सुधार आज तक नदारद।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!