संत गाडगे महाराज जयंती पर युवाओं का विचार संवाद
आड़ेगांव कला के मालती देवी स्मृति भवन में हुआ प्रेरक आयोजन

संवाददाता अवधेश चौकसे
गाडरवारा–सालीचौका। ग्राम आड़ेगांव कला में समाज सुधारक संत संत गाडगे महाराज की जयंती के अवसर पर युवा संवाद एवं विचार गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम मालती देवी स्मृति भवन में संपन्न हुआ, जिसमें गाडरवारा–सालीचौका क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत संत गाडगे महाराज के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद उपस्थित युवाओं ने अपना परिचय देते हुए समाज जागरूकता, शिक्षा, स्वच्छता और संगठन की मजबूती जैसे विषयों पर विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।
समाज जागरूकता पर विशेष बल
विचार गोष्ठी में युवाओं ने संत गाडगे जी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। विशेष रूप से रजक समाज की युवा पीढ़ी, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, कृषकों, शिक्षित वर्ग, वंचितों एवं शोषितों तक शिक्षा और जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया।
वक्ताओं ने समाज में व्याप्त शोषण और अत्याचार के खिलाफ संगठित होकर कार्य करने तथा महिलाओं में जागृति लाने की आवश्यकता बताई, ताकि समाज स्वाभिमान और सम्मान के साथ आगे बढ़ सके।
युवाओं का सम्मान
इस अवसर पर ग्राम आड़ेगांव कला के रजक समाज के युवा भाई सुरेंद्र मालवीय का नीले वस्त्र से स्वागत राजकुमार (राजा फ्रूट) द्वारा किया गया।
अनिकेत रजक का स्वागत हल्केवीर दवगर ने तथा कन्हैयालाल रजक का स्वागत आजाद सिंह ने किया।
उल्लेखनीय उपस्थिति
कार्यक्रम में मानक लाल मनु, सोनू परमार, रणवीर सिंह, सतीश कुमार, दुर्गेश (डीके), सोनू सिंह, रुस्तम सिंह, सुनील कुमार, नैतिक, बाबू भाई, मंत्री गुड्डू सहित अनेक युवा उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने “संत गाडगे अमर रहें” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया। संचालन युवाओं द्वारा किया गया एवं आभार ग्राम आड़ेगांव कला के भीम युवा संघ के साथियों ने व्यक्त किया।







