क्राइममध्य प्रदेश

हनुमान मंदिर की दान पेटी चोरी का खुलासा, करेली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रकम व दान पेटी की जब्त

करेली में हनुमान मंदिर की दान पेटी चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। आरोपी गिरफ्तार, ₹2904 नकद और दान पेटी बरामद।

करेली, नरसिंहपुर। हनुमान मंदिर से दान पेटी चोरी की घटना का करेली पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई नकदी एवं दान पेटी बरामद कर ली है। यह कार्रवाई जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान “OPERATION EAGLE CLAW” के तहत की गई।

जिले में अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार एवं चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एसडीओपी मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

मंदिर का ताला तोड़कर ले गया था दान पेटी

दिनांक 12 दिसंबर 2025 को प्रार्थी योगीराज तिवारी ने थाना करेली में सूचना दी कि दिनांक 11 दिसंबर 2025 की रात पूजा-अर्चना कर मंदिर का चैनल गेट बंद कर वे घर चले गए थे।
अगली सुबह जब वे पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो देखा कि मंदिर के चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था तथा मंदिर में रखी दान पेटी गायब थी।

सूचना के आधार पर थाना करेली में अपराध क्रमांक 999/25, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मुखबिर सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दिनांक 14 दिसंबर 2025 को पुलिस ने
छोटू उर्फ जालंधर पिता सिन्नर कुचबदिंया, निवासी हनुमान वार्ड, करेली को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर—

  • ₹2,904 नकद राशि
  • चोरी गई दान पेटी
    बरामद कर जब्त की गई।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

इनकी रही अहम भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना करेली पुलिस की टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिसमें—

  • निरीक्षक रत्नाकर हिंग्वे (थाना प्रभारी)
  • सहायक उप निरीक्षक संतलाल मरकाम
  • प्रधान आरक्षक सोमकुवंर, राजेश नंदा
  • वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी
  • आरक्षक कपिल राजपूत, पवन, अमित यादव
    शामिल रहे।

पुलिस की अपील

करेली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!