धर्ममध्य प्रदेश

सालीचौका में नगर सेठानी मां जवारों का भव्य विसर्जन 30 मार्च को, 551 घटों के साथ निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह

नगर में धार्मिक उल्लास, विशाल भंडारा और पारंपरिक निमंत्रण से सजा माहौल

संवाददाता अवधेश चौकसे

सालीचौका (नरसिंहपुर)। आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका नगर सेठानी मां जवारों का ऐतिहासिक आयोजन इस वर्ष भी 30 मार्च को पूरे भक्तिभाव और भव्यता के साथ संपन्न होगा। परिसर से 551 घटों (कलशों) के साथ भव्य चल समारोह निकाला जाएगा।

पूजन-अर्चन के साथ पूर्णाहुति, आज निकलेगी विसर्जन यात्रा

रविवार को पं. द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं पूर्णाहुति संपन्न कराई गई।
इसके बाद नगर सेठानी मां दुर्गा प्रतिमा और जवारों के साथ भव्य विसर्जन यात्रा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।

13 वर्षों से चली आ रही परंपरा, इस बार 551 घट

इस आयोजन की विशेषता इसकी लगातार बढ़ती आस्था है। हर वर्ष लगभग 20 कलश बढ़ाए जाते हैं और इस बार 551 घटों के साथ जवारें स्थापित किए गए हैं।
करीब 13 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा अब पूरे जिले की पहचान बन चुकी है।

दो एकड़ में विशाल भंडारे की तैयारी

इस वर्ष मुख्य बाजार क्षेत्र में पटेल परिवार के दो एकड़ मैदान में भव्य पंडाल तैयार किया गया है।
जवारें उत्सव समिति द्वारा बैठने, भोजन वितरण और अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुनिश्चित की गई हैं।

पीले चावल, पान और चूल से दिया गया निमंत्रण

नगर में घर-घर जाकर पारंपरिक रूप से पीले चावल (पई), पान और चूल देकर निमंत्रण दिया गया है।
यह परंपरा सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक मानी जाती है।

संगीतमय आरती से गूंजा मंदिर परिसर

नौ दिनों तक द्वारा संगीतमय आरती का आयोजन किया गया।
गायक कलाकार और मंडल के सदस्यों ने भक्ति गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

नगर में उत्सव का माहौल, मेहमानों का आगमन

पूरे नगर में भक्तिभाव का वातावरण है। बाहर से आए मेहमान, रिश्तेदार और छात्र भी इस आयोजन में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं।

दुकानदारों से विशेष अपील

समिति ने फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों से अपील की है कि वे दोपहर 12 बजे के बाद ही दुकानें लगाएं, ताकि चल समारोह में कोई बाधा न आए।

समिति की अपील

जवारें उत्सव समिति ने सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस भव्य आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!