क्राइममध्य प्रदेश

गाडरवारा में भाई की हत्या करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, शराब के नशे में फावड़े से किया था कत्ल

Gadarwara News: शराब के नशे में सगे भाई की फावड़े से हत्या करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन से नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

गाडरवारा।
गाडरवारा शहर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात के आरोपी को नरसिंहपुर पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मामूली विवाद में सगे छोटे भाई की फावड़े से निर्मम हत्या करने वाला आरोपी घटना के बाद फरार होने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।

मामूली विवाद बना हत्या की वजह

घटना 23 दिसंबर की रात करीब 2 बजे की है। इंद्रा कॉलोनी, आजाद वार्ड गाडरवारा स्थित एक घर में अत्यधिक शराब के नशे में धुत आरोपी शैलेष उर्फ शैलेन्द्र उर्फ तेजराम धानक गाली-गलौज कर रहा था।
जब छोटे भाई राकेश धानक ने उसे ऐसा करने से मना किया, तो आरोपी आपा खो बैठा और फावड़े से प्राणघातक हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

रेलवे स्टेशन से हुई गिरफ्तारी

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी फरार होने की फिराक में रेलवे स्टेशन गाडरवारा में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का विवरण

आरोपी:
शैलेष उर्फ शैलेन्द्र उर्फ तेजराम धानक
निवासी – इंद्रा कॉलोनी, आजाद वार्ड, गाडरवारा

वैधानिक कार्यवाही:
आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

इस त्वरित कार्रवाई में

  • थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक,
  • उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बघेल,
  • प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, महेन्द्र शुक्ला,
  • आरक्षक रूपेन्द्र चैबे, बालकृष्ण रघुवंशी, सुजीत बागरी, ऐश्वर्य वेंकट, शिवम पटैल, देवेन्द्र सोनवंशी, रामसिंह

की सराहनीय भूमिका रही।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!