ब्रह्मलीन महंत काशी गिरी जी महाराज का 23वां पुण्यतिथि महोत्सव महा आरती के साथ होगा संपन्न
7 से 8 जनवरी 2026 तक श्रृंगैश्वर महादेव धाम में होंगे विविध धार्मिक अनुष्ठान

संवाददाता रमेश कुमार सोलंकी
झकनावदा/केसरपुरा।
माही माता एवं मधु कन्या नदी के पावन संगम तट पर स्थित प्रसिद्ध श्रृंगैश्वर महादेव धाम में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ब्रह्मलीन महंत काशी गिरी जी महाराज का 23वां पुण्यतिथि महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन 7 जनवरी से 8 जनवरी 2026 तक दो दिवसीय रूप में संपन्न होगा।
भजन संध्या से होगी महोत्सव की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत 7 जनवरी 2026 को रात्रि में भव्य भजन संध्या से होगी, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालु गुरु भक्ति में लीन होकर भजनों का आनंद लेंगे।
8 जनवरी को रुद्राभिषेक व महा आरती
8 जनवरी 2026 को प्रातः 8 बजे से विधिवत
- गणेश पूजन एवं स्थापना
- रुद्राभिषेक
- हवन एवं पूर्णाहुति
का आयोजन किया जाएगा।
इसके पश्चात दोपहर 12:15 बजे महा आरती संपन्न होगी, जबकि दोपहर 1 बजे महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।
गुरु भक्तों से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान
श्रृंगैश्वर धाम के गादीपति महंत रामेश्वर गिरी महाराज ने समस्त गुरु भक्तों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में श्रृंगैश्वर धाम पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है।
पुण्यतिथि महोत्सव में कैबिनेट मंत्री भी होंगी शामिल
श्रृंगैश्वर धाम के गादीपति महंत रामेश्वर गिरी महाराज एवं गुरु भक्त मंडल के निमंत्रण पर क्षेत्र की कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया भी इस पुण्यतिथि महोत्सव में शिरकत करेंगी।
उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा श्रृंगैश्वर धाम के सौंदर्यीकरण एवं घाट निर्माण के लिए शासन से 6 करोड़ 28 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कराने में अहम भूमिका निभाई गई है। उनके इस सराहनीय एवं पुण्य कार्य के लिए समस्त गुरु भक्तों ने आभार व्यक्त करते हुए सराहना की है।







