मध्य प्रदेश

शासकीय कन्या उ.मा.वि. में सूर्य नमस्कार एवं विवेकानंद जयंती समारोह संपन्न

गाडरवारा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज स्वामी विवेकानंद जयंती एवं सूर्य नमस्कार का भव्य आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा मुख्य अतिथि तथा नगरपालिका सभापति श्री सुरेंद्र गूजर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि आज हम उस महापुरुष की जयंती मना रहे हैं, जिसने भारत की आत्मा को शब्द दिए, युवाओं को दिशा दी और विश्व को भारत की आध्यात्मिक शक्ति से परिचित कराया। सूर्य नमस्कार के माध्यम से हम उसी ऊर्जा को अपने भीतर जाग्रत करने का संकल्प ले रहे हैं, जिसे स्वामी विवेकानंद जीवन का मूल आधार मानते थे। उन्होंने विवेकानंद के “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” संदेश को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के अनुसार शरीर मन का मंदिर है। सूर्य नमस्कार शरीर को सुदृढ़ करता है, मन को एकाग्र करता है और आत्मा को अनुशासन में ढालता है। यही शरीर, मन और आत्मा की त्रिवेणी उनके दर्शन का केंद्र है।

विशिष्ट अतिथि श्री सुरेंद्र गूजर ने अपने उद्बोधन में कहा कि विवेकानंद जयंती पर हम सभी को यह प्रण लेना चाहिए कि उनके विचार केवल पुस्तकों तक सीमित न रहें, बल्कि हमारे आचरण का हिस्सा बनें। सूर्य नमस्कार को दैनिक जीवन में अपनाने से ही सशक्त व्यक्ति और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।

भोपाल से प्रसारित मुख्य कार्यक्रम के निर्देशानुसार विद्यालय की सभी छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की पूर्ण उपस्थिति रही तथा वातावरण ऊर्जा, अनुशासन और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा।कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन श्रीमती अल्पना नाहर एवं डॉ. मंजुला शर्मा द्वारा किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!