नवदुनिया किसान संवाद में सुधीर बावेजा सम्मानित, किसानों को प्रॉपर्टी मार्गदर्शन के लिए मिला सम्मान
इटारसी में नवदुनिया द्वारा आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में किसानों को जमीन खरीद–फरोख्त का मार्गदर्शन देने के लिए बावेजा प्रॉपर्टी डीलर के संचालक सुधीर बावेजा को सम्मानित किया गया।

संवाददाता सनी लालवानी
इटारसी।
नवदुनिया समाचार पत्र द्वारा प्लेटिनम रिसोर्ट, इटारसी में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में किसानों को जमीन खरीदने–बेचने से संबंधित उचित मार्गदर्शन एवं बेहतर प्रॉपर्टी डिलिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बावेजा प्रॉपर्टी डीलर फर्म के संचालक सुधीर बावेजा को सम्मानित किया गया।
किसानों को मिल रहा व्यावहारिक मार्गदर्शन
कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को भूमि क्रय–विक्रय, प्रॉपर्टी से जुड़े कानूनी पहलुओं और सुरक्षित लेन-देन की जानकारी देना रहा। इस क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सुधीर बावेजा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए नवदुनिया परिवार ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।
विशिष्ट अतिथियों के हाथों हुआ सम्मान
सुधीर बावेजा को यह सम्मान
- कुलपति, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर
प्रोफेसर (डॉ.) अरविंद कुमार शुक्ला - अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ
हिमांशु जैन
के करकमलों से प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में किसानों की रही सक्रिय भागीदारी
किसान संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की और विशेषज्ञों से जमीन से जुड़े व्यावहारिक सवालों के जवाब प्राप्त किए। कार्यक्रम को किसानों के लिए उपयोगी और मार्गदर्शक बताया गया।







