सालीचौका पहुंचे कथावाचक पं. विपिन विहारी महाराज, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
सालीचौका में कथावाचक पं. विपिन विहारी महाराज का भव्य स्वागत, गुप्ता निवास में सम्मान और सिद्ध हनुमान मंदिर में दर्शन। जानें पूरी खबर।

संवाददाता अवधेश चौकसे
सालीचौका (नरसिंहपुर): क्षेत्र में धार्मिक आस्था का माहौल उस समय देखने को मिला जब प्रसिद्ध कथावाचक Pandit Vipin Vihari Maharaj का सालीचौका आगमन हुआ। उनके स्वागत में नगरवासियों ने भव्य तैयारियां कीं और जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया।
गुप्ता निवास में हुआ सम्मान
महाराज श्री सबसे पहले श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता के निवास पहुंचे, जहां उनके जेष्ठ पुत्र मुकेश गुप्ता, विनय गुप्ता, सोनू गुप्ता, गोलू गुप्ता एवं पार्षद सोनम गुप्ता सहित स्थानीय नागरिकों ने उनका पैर पखारकर स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कुलदेव हनुमान मंदिर में किए दर्शन
इसके पश्चात महाराज श्री ने गुप्ता मोहल्ला स्थित चौकसे परिवार के कुलदेवता में दर्शन किए और उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया।
कलश, रंगोली और ढोल-नगाड़ों से स्वागत
महाराज श्री के स्वागत के लिए नगर में विशेष आयोजन किए गए।
- महिलाओं द्वारा कलश यात्रा और रंगोली सजाई गई
- ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत
- जगह-जगह पुष्प वर्षा कर अभिनंदन
इस दौरान मातृशक्ति की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
प्रशासन का रहा पूरा सहयोग
कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन ने भी पूरी व्यवस्था संभाली। प्रभारी वर्षा धाकड़ एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित
इस अवसर पर गाडरवारा, खैरुआ और सालीचौका सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजसेवी और नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य रूप से सुरेंद्र पटेल (मझले भैया), महेंद्र सिंह पटेल, भूपेंद्र धाकड़, उमंग पटेल, शुभम पटेल, कमलकांत नायक, सौरभ तिनगुरिया, सत्य नारायण गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
धार्मिक माहौल से गूंजा सालीचौका
महाराज श्री के आगमन से पूरे सालीचौका नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने इसे सौभाग्य का अवसर बताया और बड़ी संख्या में आशीर्वाद प्राप्त किया।







