सालीचौका पुलिस की सक्रिय कार्यप्रणाली से चोरी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार
सालीचौका पुलिस ने जंगल क्षेत्र से चोरी की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ₹25.60 लाख का माल जब्त, पुलिस की कार्रवाई से बढ़ा जनता का विश्वास।

संवाददाता अवधेश चौकसे
सालीचौका (नरसिंहपुर)।
सालीचौका पुलिस की सतर्कता और सक्रिय कार्यप्रणाली के चलते चोरी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को जंगल क्षेत्र से बरामद करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा माल जब्त किया है।
नर्मदा शुगर मिल से हुई थी चोरी
दिनांक 02–03 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात नर्मदा शुगर मिल की वेल्डिंग ट्रैक्टर वर्कशॉप से अज्ञात चोरों द्वारा 04 नग जुगनू (गन्ना) ट्रॉली चोरी कर ली गई थीं। घटना की रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर IPS डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के नेतृत्व में थाना गाडरवारा अंतर्गत सालीचौका पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया।
जंगल में छिपाया था चोरी का माल
जांच के दौरान पुलिस को मुखबिरों और तकनीकी माध्यमों से सूचना मिली कि शातिर चोरों ने चोरी की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अन्य सामग्री को जंगल क्षेत्र में छिपा रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने चावलपानी रोड, ग्राम ग्वारी के पास जंगल में सघन सर्च अभियान चलाया।
दो शातिर चोर गिरफ्तार
सर्चिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मौके से दो शातिर चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की—
- आरोपी 1: अशोक रोकडे, निवासी ग्राम रहाडी, जिला नासिक (महाराष्ट्र)
- आरोपी 2: रमजान शेख, निवासी ग्राम रहाडी, जिला नासिक (महाराष्ट्र)
100 प्रतिशत बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से
- 04 नग जुगनू (गन्ना) ट्रॉली
- 02 नीले रंग के फार्मटेक-45 ट्रैक्टर
बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹25.60 लाख बताई जा रही है।
कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में
थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक,
चौकी प्रभारी सालीचौका उपनिरीक्षक वर्षा धाकड़,
सहायक उपनिरीक्षक विक्रम परमार,
प्रधान आरक्षक मनोज भारद्वाज,
आरक्षक जमना प्रसाद रजक, हरिशंकर पटवा (बिट्टू),
सैनिक हेमराज सिंह, रमेश शुक्ला, सुभाष सोनी, शीतल पुरी की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस कार्रवाई से बढ़ा जनता का विश्वास
सालीचौका पुलिस की त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। वहीं चोरों और अपराधियों में कानून का डर भी स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। क्षेत्र में नागरिकों द्वारा पुलिस के सम्मान की चर्चाएं भी जोरों पर हैं।







