मध्य प्रदेश

26 जनवरी से पहले गाडरवारा में विशेष सफाई अभियान शुरू, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को लेकर नगर पालिका सक्रिय

गाडरवारा नगर पालिका ने 26 जनवरी और स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत विशेष सफाई अभियान शुरू किया। चौराहों, सड़कों, कॉलेज ग्राउंड और भवनों की सफाई।

गाडरवारा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के पूर्व एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका परिषद गाडरवारा द्वारा विशेष साफ-सफाई अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान शांतिदूत तिराहा से छीपा तिराहा तक चलाया गया, जिसमें नगर के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों की गहन सफाई की गई।

यह अभियान नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा के निर्देशानुसार तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी वैभव देशमुख, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के नोडल अधिकारी सत्यम जाट के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। इसके तहत 20 सफाई कर्मचारियों की विशेष टीम गठित कर सफाई कार्य प्रारंभ किया गया।

प्रेशर मशीन से धुलाई, झाड़ू और ढेरी हटाने का कार्य

सफाई अभियान के अंतर्गत सबसे पहले प्रेशर धुलाई मशीन से सड़कों की धूल हटाने हेतु पानी का छिड़काव किया गया। इसके पश्चात झाड़ू लगाकर कचरे की ढेरियां हटाई गईं और पूरे मार्ग को स्वच्छ किया गया।

शासकीय भवनों और कॉलेज ग्राउंड पर विशेष ध्यान

जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी से पूर्व समस्त शासकीय एवं अशासकीय भवनों के आसपास विशेष साफ-सफाई कराई जाएगी। साथ ही ध्वजारोहण से पहले चूना लाइन का कार्य भी सुनिश्चित किया जाएगा।
मुख्य कार्यक्रम स्थल कॉलेज ग्राउंड में भी विशेष सफाई, कचरा प्रबंधन एवं डस्टबिन की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी।

24 वार्डों से बनी विशेष टीमें

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को ध्यान में रखते हुए नगर के 24 वार्डों से एक-एक सफाई कर्मचारी लेकर अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें चौराहों, कॉलेज ग्राउंड, पार्कों, मुख्य सड़कों, नालों एवं नालियों की साफ-सफाई का कार्य करेंगी।

नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान में सहयोग करें और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!