मध्य प्रदेश

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत मंडीदीप में विशेष सफाई एवं सौंदर्यीकरण अभियान

संवाददाता सम्राट अंकित कुशवाहा

मंडीदीप। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर नगर पालिका मंडीदीप द्वारा सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण का विशेष अभियान 29 से 31 दिसंबर 2025 तक चलाया गया। इस अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 23 स्थित शीतल होम्स के सामने व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया गया अभियान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी डॉ. प्रशांत जैन के निर्देशन में संपन्न हुआ। सफाई अभियान के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र अग्रवाल,स्वच्छता निरीक्षक जावेद खान, स्वच्छता नोडल अधिकारी सतीश उजालिया तथा स्वच्छता सहायक नोडल मयूर वार्ड स्वच्छता प्रभारी संतोष की विशेष उपस्थिति रही। सफाई कर्मियों द्वारा नालियों की सफाई, कचरा हटाने एवं सार्वजनिक स्थल की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया। नगर पालिका प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग डालकर शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने में भागीदार बनें। स्वच्छ मंडीदीप – स्वस्थ मंडीदीप के संकल्प के साथ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!