मध्य प्रदेश

सिंधी पंचायत का गीत-संगीत कार्यक्रम, दादा हुदराज जी की स्मृति में होगा आयोजन

गाडरवारा में 30 दिसंबर को सिंधी पंचायत द्वारा दादा हुदराज जी की स्मृति में गीत-संगीत कार्यक्रम, सिंधी संस्कृति व साहित्य की होगी प्रस्तुति।

गाडरवारा।
पूज्य सिंधी पंचायत गाडरवारा के तत्वावधान में 30 दिसंबर को शाम 7:30 बजे से अपना पैलेस, जगदीश मंदिर के पास एक भव्य गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम महान सिंधी साहित्यकार एवं पद्मश्री सम्मानित दादा हुदराज जी की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।

दादा हुदराज जी ने अपने जीवनकाल में सनातन सिंधी संस्कृति, भाषा और साहित्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया। उन्हीं के स्मरण में यह सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जा रही है।

सिंधी साहित्य अकादमी का चयनित आयोजन

मध्यप्रदेश शासन की सिंधी साहित्य अकादमी, जो सिंधी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सतत प्रयासरत है, द्वारा इस वर्ष जिन चयनित स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, उनमें गाडरवारा शहर को भी स्थान दिया गया है, जो नगर के लिए गौरव का विषय है।

इतिहास, गीत-संगीत और कविता पाठ

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा सिंधी समाज के प्राचीन एवं गौरवशाली इतिहास पर अपने विचार व्यक्त किए जाएंगे। साथ ही गीत-संगीत, कविता पाठ एवं साहित्यिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सिंधी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की जाएगी।

जिले की गौरव बिटिया करेंगी कविता पाठ

इस अवसर पर नरसिंहपुर जिले की गौरव बिटिया निशि धामेचा अपने कविता पाठ के माध्यम से श्रोताओं को सिंधी संस्कृति और साहित्य से परिचित कराएंगी।

पूज्य सिंधी पंचायत ने नगर के समस्त सिंधी समाज एवं संस्कृति प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!