पीजी कॉलेज गाडरवारा में शौर्य चक्र विजेता लेफ्टिनेंट कर्नल नीतेश भारती शुक्ला का हुआ सम्मान, विद्यार्थियों को सुनाई वीरता की कहानी
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पखवाड़ा पर एनएसएस और हिंदी विभाग ने किया आयोजन, विद्यार्थियों में देश सेवा का जोश जगाया

गाडरवारा। स्थानीय महाराणा प्रताप शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत एक प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर शौर्य चक्र पदक विजेता लेफ्टिनेंट कर्नल नीतेश भारती शुक्ला और उनके पिता सेवानिवृत्त शिक्षक मनमोहन शुक्ला का पुष्पमाला, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. पी.एस. कौरव एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. जवाहरलाल शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया।
कर्नल नीतेश शुक्ला ने विद्यार्थियों को भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया, सैनिक जीवन की अनुशासनपूर्ण दिनचर्या और अपने शौर्य चक्र प्राप्त ऑपरेशन की वास्तविक घटनाओं को साझा किया।
उन्होंने छात्रों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा —
“देशभक्ति केवल भावना नहीं, बल्कि एक जीवन शैली है जिसे हर युवा को अपनाना चाहिए।”
कार्यक्रम में छात्रों ने देशसेवा की शपथ ली।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. दर्शन सिंह किरार, कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस छात्र इकाई ने किया।
इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ साहित्यकार कृष्णमुरारी अग्रवाल, प्रो. एस.के. नायक, डॉ. टीकाराम, डॉ. कमलेश डेहरिया, डॉ. सोनिका सहाय, डॉ. अरुणिमा नामदेव महाविद्यालीन विद्यार्थी चेष्टा भार्गव, प्रिया दुबे,अनीता चौधरी, प्रतिभा राजपूत पूजा वर्मा श्रद्धा, संजीव केवट, आकाश धानक, संध्या धानक, आकाश मिर्धा,सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे ।
अंत में हिंदी विभाग की ओर से नियमित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं डायरी देकर पुरस्कृत किया गया।







