धर्मराष्ट्रीय

Shardiya Navratri 2025: कब है घटस्थापना? किस दिन होगी किस देवी की पूजा – जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व

Shardiya Navratri 2025: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना करने से साधक को शक्ति, ज्ञान, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस वर्ष शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर 2025 (सोमवार) से होगी और समापन 1 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को होगा।

शारदीय नवरात्र 2025 कब से कब तक?

पंचांग के अनुसार, आश्विन मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर 2025 की रात 01:23 बजे प्रारंभ होकर 23 सितंबर 2025 की रात 02:55 बजे तक रहेगी। इसी दिन से शारदीय नवरात्र की शुरुआत मानी जाएगी।

शारदीय नवरात्र 2025 देवी पूजन तिथि सूची

  • 22 सितंबर 2025 (सोमवार) – प्रथम दिन : मां शैलपुत्री
  • 23 सितंबर 2025 (मंगलवार) – द्वितीय दिन : मां ब्रह्मचारिणी
  • 24 सितंबर 2025 (बुधवार) – तृतीय दिन : मां चंद्रघंटा
  • 25 सितंबर 2025 (गुरुवार) – चतुर्थ दिन : मां कूष्माण्डा
  • 26 सितंबर 2025 (शुक्रवार) – पंचम दिन : मां स्कंदमाता
  • 27 सितंबर 2025 (शनिवार) – षष्ठम दिन : मां कात्यायनी
  • 28 सितंबर 2025 (रविवार) – सप्तम दिन : मां कालरात्रि
  • 29 सितंबर 2025 (सोमवार) – अष्टमी : मां महागौरी
  • 30 सितंबर 2025 (मंगलवार) – नवमी : मां सिद्धिदात्री
  • 1 अक्टूबर 2025 (बुधवार) – विजयादशमी/दशहरा

घटस्थापना शुभ मुहूर्त (Kalash Sthapana 2025)

  • 22 सितंबर 2025 (सोमवार)
  • शुभ समय: सुबह 06:09 से 08:06 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: 11:49 से 12:38 बजे तक

नवरात्रि पूजन मंत्र

  • सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
    शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।
  • ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
    दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!