धर्ममध्य प्रदेश

पेंशनरों का सुंदरकांड पाठ संपन्न, भक्ति भाव से गूंजा शंकर मंदिर

चीचली रोड स्थित शंकर मंदिर में हुआ आयोजन, पेंशनरों ने की सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ

गाडरवारा (नरसिंहपुर)। शनिवार, 8 नवम्बर 2025 को पेंशनरों द्वारा चीचली रोड स्थित शंकर मंदिर में भक्ति भावना के साथ सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे पूजन-अर्चन से हुई। इसके बाद सभी उपस्थित पेंशनरों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया।

श्रद्धा और सौहार्द का रहा वातावरण

पाठ का आयोजन मनोहर आरसे एवं महेश नेमा के सौजन्य से किया गया। पूजन और आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और सौहार्द का वातावरण बना रहा।

मंदिर समिति का सहयोग

कार्यक्रम की सफलता में मंदिर समिति द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। सभी पेंशनरों ने आयोजन को हर महीने जारी रखने का संकल्प लिया।

उपस्थित पेंशनर

सुंदरकांड पाठ में प्रमुख रूप से
एम. एस. रघुवंशी, पी. एस. तिवारी, जगदीश दुबे, श्रीभगवान पटैल, पी. एस. कौरव, रामसिंह कौरव, साहू जी, राकेश तिवारी, आशा शर्मा, सोनेलाल सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।

सदस्यता अभियान भी प्रारंभ

मासिक बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार महाराणा प्रताप वार्ड में पेंशनरों से संपर्क कर सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया।

https://fktr.in/7VwEn69

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!