गाडरवारा में किसानों को पराली न जलाने की सलाह, एस.जी. भारत ग्रीन एनर्जी करेगी खेतों की सफाई और पराली खरीदी
गाडरवारा में एस.जी. भारत ग्रीन एनर्जी मोहपानी किसानों से पराली खरीद रही है। कंपनी खेतों की सफाई कर पराली 175 रुपये प्रति क्विंटल के उचित मूल्य पर खरीदेगी, ताकि प्रदूषण और पर्यावरण हानि को रोका जा सके।

गाडरवारा। फसल कटाई (हार्वेस्टिंग) के बाद खेतों में बची पराली को जलाने से फैलने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए अब एस.जी. भारत ग्रीन एनर्जी मोहपानी ने सराहनीय पहल शुरू की है। संस्था किसानों से अपील कर रही है कि वे पराली न जलाएं, बल्कि उसे कंपनी को सौंपें ताकि उसका उचित प्रबंधन किया जा सके।
संस्था की टीम किसानों के खेतों में जाकर मल्चर (चाकरी), रेकर और बेलर मशीनों की मदद से पराली के बेल तैयार करेगी। तैयार बेल को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कंपनी परिसर तक पहुंचाया जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद खेत पूरी तरह साफ हो जाएंगे और किसानों को आग लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
संस्था ने बताया कि जो किसान थ्रेसिंग के बाद बची पराली देंगे, उन्हें प्रति क्विंटल ₹175 रुपये का उचित मूल्य दिया जाएगा।
कंपनी का मुख्य उद्देश्य है —
“पराली प्रबंधन के माध्यम से पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना और किसानों को आर्थिक लाभ प्रदान करना।”







