मध्य प्रदेश

शासकीय कन्या उमावि सालीचौका में गणतंत्र दिवस समारोह, वरिष्ठ पत्रकार अवधेश चौकसे व यशवंत वर्मा सम्मानित

सालीचौका के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। वरिष्ठ पत्रकार अवधेश चौकसे व यशवंत वर्मा का सम्मान किया गया।

सालीचौका (नरसिंहपुर)।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सालीचौका में भव्य ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा समिति सभापति श्रीमती छोटीबाई बडकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी।

इस अवसर पर चौकी प्रभारी वर्षा धाकड़, सीएमओ भवानी प्रसाद शर्मा, विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्राओं की परेड को सलामी दी गई। समारोह में देशभक्ति का वातावरण बना रहा।

छात्राओं को मिला मार्गदर्शन

संस्था के प्राचार्य श्री ए.के. रघुवंशी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बेहतर शैक्षणिक परिणाम लाने, अनुशासन एवं नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।

यशवंत वर्मा एवं वरिष्ठ पत्रकार अवधेश चौकसे का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान वंदे भारत एकादमी के संयोजक यशवंत वर्मा का स्वागत एवं सम्मान श्रीफल भेंट कर प्राचार्य ए.के. रघुवंशी, राजीव राय, अवधेश चौकसे, अमरीश राय एवं आनंद गुप्ता द्वारा किया गया।

वहीं नगर के वरिष्ठ पत्रकार अवधेश चौकसे, जो शिक्षा संस्था परिवार से निरंतर जुड़े रहते हुए विद्यालय गतिविधियों में सक्रिय सहयोग करते हैं, उन्हें संकुल प्राचार्य ए.के. रघुवंशी द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिक्षिकाओं का योगदान

विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने में समस्त शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिससे समारोह गरिमामय एवं यादगार बन सका।

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!