मध्य प्रदेश

एसडीओपी संजू चौहान ने दी खास अपील सजग प्रहरी के साथ बनाएं अपने घर को अटूट सुरक्षा का किला

संवाददाता राकेश पटेल इक्का

नर्मदापुरम जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने विशेष कार्ययोजना “सजग प्रहरी – आपका सफर हमारी जिम्मेदारी” शुरू की है। यह योजना उन घरों के लिए है जो लंबे समय तक सूने रहेंगे और जिनमें चोरी या गृह-भेदन की घटनाओं की आशंका रहती है।

इस योजना के तहत, यदि कोई व्यक्ति अपने निवास स्थान से बाहर जा रहा है या घर लंबे समय तक खाली रहेगा, तो वह तुरंत 7701052434 पर पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दे सकता है। प्राप्त सूचना के आधार पर संबंधित थाने और थाना प्रभारी को जानकारी प्रेषित की जाएगी। इसके साथ ही, सूचना देने वाले नागरिक को संबंधित थाने में एक आवेदन पत्र जमा करने के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

थाना प्रभारी सूने घरों की पहचान कर बीट पेट्रोलिंग और गश्त के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। इस पहल का उद्देश्य न केवल चोरी और अन्य अपराधों को रोकना है, बल्कि सामुदायिक पुलिसिंग को भी प्रोत्साहित करना है, जिससे नागरिक और पुलिस के बीच विश्वास और सहयोग बढ़ सके।

इस योजना की शुरूआत पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा के मार्गदर्शन में की गई है। सोहागपुर के एसडीओपी संजू चौहान ने नागरिकों से विशेष अपील की है कि वे अपने घरों की सुरक्षा के लिए इस पहल का सक्रिय रूप से सहयोग करें। उन्होंने कहा कि छोटी सी जानकारी भी चोरी जैसी घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

“सजग प्रहरी” योजना सुरक्षा की एक नई पहल है, जो नागरिकों को विश्वास और सुरक्षा का अहसास देती है। यह कदम न केवल अपराध पर काबू पाने में मदद करेगा, बल्कि समाज और पुलिस के बीच सहयोग की भावना को भी मजबूत करेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!