मध्य प्रदेशराजनीति

फर्जी जाति प्रमाण पत्र का आरोप: भोपाल की बीजेपी पार्षद को SDM का नोटिस, 23 जनवरी को पेश होने के निर्देश

भोपाल में बीजेपी पार्षद ब्रजुला सचान पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र का आरोप। SDM ने जारी किया नोटिस, 23 जनवरी को पेश होने के निर्देश।

भोपाल।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी पार्षद के फर्जी जाति प्रमाण पत्र (Fake Caste Certificate) को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 31 की बीजेपी पार्षद ब्रजुला सचान के जाति प्रमाण पत्र पर सवाल उठे हैं। मामले में टीटी नगर एसडीएम ने पार्षद को नोटिस जारी कर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

एसडीएम द्वारा जारी नोटिस में पार्षद ब्रजुला सचान को 23 जनवरी को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा गया है। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि तय तारीख पर उपस्थित नहीं हुईं, तो उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की जा सकती है।

चुनाव जीतने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र का आरोप

यह शिकायत कोलार निवासी शैलेश सेन द्वारा की गई है, जिन्होंने वार्ड 31 से पार्षद का चुनाव भी लड़ा था। शैलेश सेन का आरोप है कि ब्रजुला सचान ने संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

पहले भी जारी हो चुके हैं नोटिस

मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इससे पहले भी पार्षद को दो बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। बावजूद इसके संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है।

फर्जी जाति प्रमाण
SDM का नोटिस

SDM ने की नोटिस की पुष्टि

टीटी नगर एसडीएम अर्चना शर्मा ने नोटिस जारी होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच प्रक्रिया नियमानुसार चल रही है। निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर पार्षद को अपना पक्ष रखना होगा।

राजनीतिक हलकों में मचा हड़कंप

बीजेपी पार्षद पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र का आरोप सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो पार्षद की सदस्यता पर भी खतरा मंडरा सकता है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!