मध्य प्रदेश

बम्हौरीकलाँ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बसंत पंचमी पर सरस्वती प्रकटोत्सव श्रद्धा से मनाया गया

बम्हौरीकलाँ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती प्रकटोत्सव मनाया गया। विधिवत पूजन-अर्चन एवं आरती कर शिक्षकों व विद्यार्थियों ने विद्या की देवी का स्मरण किया।

बम्हौरीकलाँ/गाडरवारा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या की देवी माँ सरस्वती का प्रकटोत्सव श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में माँ सरस्वती की प्रतिमा का विधिवत पूजन-अर्चन एवं आरती संपन्न कराई गई।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने माँ सरस्वती से ज्ञान, बुद्धि और सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की। पूजन उपरांत उपस्थित जनों ने आरती कर माँ सरस्वती के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

बम्हौरीकलाँ

विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कारों से जोड़ने का संदेश दिया गया। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में शिक्षा, संस्कृति एवं भारतीय परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!