मध्य प्रदेश

महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में “एक पेड़ भविष्य के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण

गाडरवारा के महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में NSUI मध्य प्रदेश के “एक पेड़ भविष्य के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

गाडरवारा
महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज परिसर में एनएसयूआई मध्य प्रदेश द्वारा संचालित “एक पेड़ भविष्य के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजदीप दुबे (जिला उपाध्यक्ष), निकेत पटेल, शुभम कौरव, पीजी कॉलेज अध्यक्ष कौशिक काबरा, प्रभारी ध्रुव राड़बे, आदित्य श्रीवास एवं सजल अहिरवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधों की सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य का निर्माण करना रहा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!