शंकराचार्य पर कथित झूठे प्रकरण के विरोध में 2 मार्च को ज्ञापन, सनातन समाज ने की अधिक से अधिक उपस्थिति की अपील

गाडरवारा। सनातन समाज द्वारा जगत गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर दर्ज कथित झूठे प्रकरण के विरोध में सोमवार, 02 मार्च 2026 को दोपहर 12:00 बजे एसडीएम कार्यालय में महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
आयोजकों के अनुसार यह ज्ञापन द्रौपदी मुर्मू के नाम संबोधित रहेगा, जिसमें शंकराचार्य के विरुद्ध दर्ज प्रकरण को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की जाएगी।
शक्ति धाम पलोटन गंज से होगा प्रस्थान
सनातन समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि दोपहर 12:00 बजे शक्ति धाम पलोटन गंज में एकत्रित होकर सभी श्रद्धालु एसडीएम कार्यालय की ओर प्रस्थान करेंगे। समाज की ओर से गाडरवारा के सभी सनातन धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समर्थन देने की अपील की गई है।
शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने की तैयारी
आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया जाएगा और प्रशासन को पूर्व सूचना भी दी गई है।
सनातन समाज ने कहा है कि यह कदम धार्मिक भावनाओं के सम्मान और न्याय की मांग को लेकर उठाया जा रहा है।







