धर्ममध्य प्रदेश

महाशिवरात्रि पर स्थापकेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर का रुद्राभिषेक

गाडरवारा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शक्कर नदी तट के समीप चौकी स्थित स्थापकेश्वर मंदिर में भगवान सदाशिव का विधिवत अभिषेक एवं चार प्रहर का रुद्राभिषेक संपन्न होगा।

सेवानिवृत्त शिक्षक पंडित जी.पी. स्थापक एवं उनके परिवार द्वारा सर्व ब्राह्मण महासभा, गाडरवारा को दान स्वरूप प्रदत्त इस मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विशेष धार्मिक आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन के दौरान भूतभावन भगवान आशुतोष का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन और रुद्राभिषेक किया जाएगा। श्रद्धालुजन भगवान शिव के अभिषेक में सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

आयोजकों ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर महाशिवरात्रि पर्व के इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने की अपील की है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!