क्राइममध्य प्रदेश

मासूम से दरिंदगी: 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, असफल होने पर रियाज खान ने मोंगरी से पीट-पीटकर मार डाला

उज्जैन के खाचरोद में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, असफल होने पर आरोपी रियाज खान ने बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी। पढ़ें पूरी MP Crime News

MP Crime News | Ujjain News: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के खाचरोद से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया और जब आरोपी अपने मंसूबों में नाकाम रहा, तो उसने बेरहमी से बच्ची की पिटाई कर उसकी जान ले ली।

छुट्टियां मनाने आई थी नानी के घर

घटना रविवार की है। बच्ची अपनी दो बड़ी बहनों के साथ नानी के घर छुट्टियां बिताने आई थी। घर के बाहर खेलते समय पड़ोस में रहने वाले आरोपी रियाज खान ने बच्ची को अकेला पाकर जबरन अपने घर के अंदर खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

चीखने पर बोरी में बंद कर मोगरी से पीटा

बच्ची के चीखने और विरोध करने पर आरोपी और अधिक हिंसक हो गया। पुलिस पूछताछ में रियाज खान ने कबूल किया कि उसने पहले बच्ची को जोर से धक्का दिया, फिर उसे एक बोरी में बंद कर दिया और मोगरी (लकड़ी के डंडे) से लगातार वार किए, जिससे बच्ची बेहोश हो गई।

छत से गिरने की झूठी कहानी गढ़ी

शाम करीब 5:45 बजे, आरोपी बेहोश हालत में बच्ची को उसके परिजनों के पास लेकर पहुंचा और झूठ बोला कि वह छत से गिर गई है। गंभीर हालत में बच्ची को पहले खाचरोद और फिर रतलाम अस्पताल रेफर किया गया।

डॉक्टर की रिपोर्ट से खुला सच

खाचरोद एसडीओपी आकांक्षा बिछोटे ने बताया कि डॉक्टरों की प्रारंभिक रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि बच्ची की चोटें गिरने से नहीं, बल्कि किसी कठोर वस्तु से मारपीट के कारण हुई हैं। इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच की।

सख्ती से पूछताछ के दौरान आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।

मासूम को न्याय दिलाने की मांग

सोमवार को इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे इलाके में आक्रोश है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म के प्रयास की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी दिए जाने की मांग की है। पुलिस ने मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!