सालीचौका नगर में आज चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रशासन रहेगा मौजूद
सालीचौका नगर में आज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। नगर परिषद की अपील पर दुकानदार स्वयं हटा रहे टीन शेड और अस्थायी अतिक्रमण, प्रशासन रहेगा मौजूद।

संवाददाता अवधेश चौकसे
सालीचौका।
नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में आज सालीचौका नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। नगर परिषद द्वारा पूर्व में चिन्हित किए गए अतिक्रमण स्थलों पर अब लोग स्वयं अतिक्रमण हटाने लगे हैं।
अभियान की सूचना मिलते ही दुकानों के सामने लगे टीन शेड, तख्त, अस्थायी ढांचे और अवैध निर्माण आज सुबह से ही दुकानदारों द्वारा हटाए जा रहे हैं। नगर में कई स्थानों पर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की तस्वीरें सामने आई हैं।
नगर परिषद और प्रशासन की मौजूदगी में आज कार्रवाई की जाएगी, जिसमें निर्धारित स्थलों से शेष अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस दौरान पुलिस बल और नगर परिषद अमले की तैनाती भी रहेगी।
नगर परिषद सालीचौका ने सभी अतिक्रमणकारियों से स्पष्ट अपील की है कि वे अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें, ताकि किसी प्रकार की सख्त कार्रवाई, जुर्माना या असुविधा से बचा जा सके।
प्रशासन का कहना है कि यह अभियान यातायात व्यवस्था सुधारने, शहर की सुंदरता और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है।







