क्राइममध्य प्रदेश

जबलपुर में कॉलेज की लैब टेक्नीशियन से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर होटल में की वारदात, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर में सरकारी कॉलेज की लैब टेक्नीशियन युवती से सिवनी निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। विजयनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

जबलपुर।

मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां सरकारी कॉलेज में लैब टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला उजागर हुआ है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सिवनी निवासी शिवाल सिंह नामक युवक ने युवती से दोस्ती के बाद शादी का वादा किया। इसके बाद आरोपी ने युवती को विजयनगर स्थित ब्लू डायमंड होटल में बुलाया और वहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

पीड़िता ने बताया कि आरोपी के संबंध में आने के बाद वह गर्भवती हो गई थी। इसके बाद आरोपी ने उसे इंदौर ले जाकर जबरन गर्भपात करवाया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने मारपीट की और बदनाम करने की धमकी दी।

पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर विजयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

पुलिस कर रही आगे की जांच

पुलिस ने कहा कि मामले की पूरी जांच जारी है। युवती के बयान के आधार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!