क्राइममध्य प्रदेश

दामजीपुरा घटना में बैतूल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

संवेदनशील मामले में प्रशासन मौके पर, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

बैतूल | संवाददाता: शैलेंद्र गुप्ता। जिले के ग्राम दामजीपुरा में घटित एक गंभीर एवं संवेदनशील घटना को लेकर बैतूल पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शांति व्यवस्था सुनिश्चित की।

1 फरवरी 2026 की घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 फरवरी 2026 को फरियादी चंचल सिंह राजपूत (29 वर्ष), निवासी ग्राम रातामाटी, खेड़ी सांवलीगढ़, थाना कोतवाली, जिला बैतूल द्वारा थाना मोहदा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शिकायत में बताया गया कि ग्राम दामजीपुरा में एक व्यक्ति द्वारा गाय के साथ अमानवीय कृत्य किया गया है। फरियादी द्वारा घटना से संबंधित वीडियो बनाए जाने की जानकारी भी पुलिस को दी गई।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

फरियादी की शिकायत पर थाना मोहदा में आरोपी
हबीब उर्फ हब्बू पिता यूसुफ खान (50 वर्ष), निवासी ग्राम दामजीपुरा के विरुद्ध
धारा 299 भारतीय न्याय संहिता एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे मौके पर

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मोहदा श्री विष्णु प्रसाद मौर्य द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन एवं प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अक्षत जैन स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति पर नजर रखी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी,
एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेंद्र सिंह मौर्य,
थाना मोहदा पुलिस एवं पुलिस कंट्रोल रूम बैतूल से अतिरिक्त बल मौके पर तैनात किया गया, जिससे स्थिति को शीघ्र सामान्य किया गया।

तनाव के दौरान आगजनी, कोई जनहानि नहीं

घटना के बाद कुछ समय के लिए ग्राम दामजीपुरा में तनाव की स्थिति बनी, इस दौरान आरोपी की दुकान में आगजनी की घटना सामने आई। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वर्तमान में क्षेत्र में पूरी तरह शांति है और हालात नियंत्रण में हैं।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी

पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है और उसे शीघ्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। मामले की विवेचना नियमानुसार जारी है।

पुलिस की शांति बनाए रखने की अपील

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन ने आमजन से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस कानून के अनुसार निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!